कोविड-19 टीकाकरण सेंटर में जाकर किया गया लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक

भाजपा डभरामंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर किया मरीजों को फल-बिस्किट का वितरण

सक्ति- भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला के निर्देशानुसार चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के डभरा मंडल द्वारा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा ही समर्पण अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की गई, भाजपा मंडल अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल के मार्गदर्शन में मंडल एवं विभिन्न मोर्चा/ प्रकोष्ठओ के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा में पहुंच कर मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया, साथ ही मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की गई तथा इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों ने कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर में भी पहुंच कर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में विगत महीनों से कोविड-19 वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई है तथा हम सभी वैक्सीनेशन करवा कर अपने आप को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित करने की दिशा में पहल करें साथ ही डभरा मंडल द्वारा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक मंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी जिसके लिए मंडल स्तर पर अलग-अलग गतिविधियों के लिए मंडल के प्रभारी एवं सह प्रभारी तथा बूथ स्तर पर भी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष डभरा घासीराम अग्रवाल ने कहा है कि डभरा मंडल के अंतर्गत सभी पार्टी कार्यकर्ता इस सेवा समर्पण अभियान में सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी करते हुए समस्त गतिविधियों को सक्रियता के साथ बूथ स्तर पर संपन्न करवाएं, विश्व पटल पर भारत मां के नाम ऊंचा करने वाले मां भारती के शिल्पकार पूरे विश्व के सर्वप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी के जन्मदिन को पुरे भारत भर में सेवा ही समर्पण पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में भाजपा मंडल डभरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य नेतराम चंद्रा, मंडल महामंत्री सोम चंद्रा, प्रकाश खांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष रुपसिंग चंद्रा, मंडल उपाध्यक्ष बाबूलाल चंद्रा, मंडल मंत्री मनोहर साहू, व्हाट्सअप जिला प्रमुख दिनेश बरेठ, अनु जाति अध्यक्ष डॉक्टर गजपति मिरेन्द्र उपाध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक साहू, पार्षद रवि गुप्ता, युवामोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद्रा, महामंत्री गंगा टंडन, उपाध्यक्ष चंद्रदीप पांडेय मंत्री विजय चंद्रा, डैनी वैष्णव, कार्यालय मंत्री श्याम पटेल, खेमेंद्र नायक, सोशल मीडिया संयोजक हरी चंद्रा, वीरेंद्र चंद्रा,आईटी सेल संयोजक श्याम ,डोलेश्वर साहू, निरंजन निषाद, हितेश चंद्रा, राजू बरेठ सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे, मोदी जी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओ द्वारा प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र डभरा एवम पोषण पुनर्वास केंद्र में मरीजों एवम बच्चों को फल वितरण किया गया,तथा वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया गया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *