मनी लॉन्डरिंग: जैकलीन फर्नांडिस को ED के समक्ष पेश होने के आदेश, तिहाड़ जेल से आते थे तोहफे

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की कई करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें सुकेश चंद्रशेखरन द्वारा चलाए जा रहे कई करोड़ के जबरन वसूली से संबंधित रैकेट में पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया गया है। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले इसी मामले में एक्ट्रेस से जाँच एजेंसी ने दिल्ली में 7 घंटे तक पूछताछ की थी।

जैकलीन को 25 सितंबर को एजेंसी के सामने पूछताछ के लिए पेश होने का आदेश दिया गया है। आशंका इस बात की है कि सुकेश चंद्रशेखर मामले में ED दूसरे कलाकारों से भी पूछताछ कर सकता है। दरअसल, जाँच एजेंसी जैकलीन से यह जानने का प्रयास रही है कि क्या इस मनी लॉन्ड्रिंग का उन्हें भी लाभ हुआ था या नहीं। उनके साथ नोरा फतेही को भी पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है। सुकेश कथित तौर पर तिहाड़ जेल से जैकलीन फर्नांडीस को को स्पूफ कॉल करता था।

वह उससे एक बड़ी हस्ती होने का दिखावा करता था और जब उन्होंने उस पर यकीन कर लिया तो उसने उसे कथित तौर पर उसे चॉकलेट और फूल तोहफे के रूप में भेजना शुरू कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, जाँच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 50 के तहत एक्ट्रेस से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पिछली दफा जब दिल्ली में अधिकारियों ने जैकलीन से पूछताछ की थी, तो उस दौरान उसकी जाँच पूरी नहीं हो पाई थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *