MP: प्रेम-प्रसंग में युवक पर डाला मिट्टी का तेल और लगा दी आग

सागर: आजकल मध्यप्रदेश में कई चौकाने वाले हादसे हो रहे हैं। अब यहाँ के सागर जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ पर एक गांव में 25 वर्षीय युवक पर कथित तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते युवती के परिजन ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के तहत इस पूरे मामले में सागर जिले के पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने जानकारी दी है। उनका कहना है कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात सागर के नरयावली थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा लहरिया गांव में हुई।

यहाँ पुलिस ने महिला के परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में युवती (23) भी झुलस गई है। इस मामले में पुलिस ने बताया है कि इस युवती ने दावा किया कि युवक उस पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन आग युवक को ही आग लग गई। इसी के साथ युवती ने यह भी दावा किया है कि उसके परिवार के सदस्यों ने उन दोनों को बचाने का प्रयास किया। इस मामले में अतुल सिंह का कहना है कि बीते शुक्रवार को सागर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि युवक ने अपने मृत्यु पूर्व बयान में कहा कि बृहस्पतिवार रात को युवती ने उसे फोन कर बुलाया था। उसके बाद युवती के चार परिजन ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि बाद में जब युवक के परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी मिली तो वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *