बैला क्लब के तत्वाधान में एग्जीक्यूटिव प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

किरन्दुल- एनएमडीसी किरंदुल कॉम्प्लेक्स में संचालित बैला क्लब के तत्वाधान में एग्जीक्यूटिव प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट डे एंड नाईट का समापन मंगलवार देर रात को हुआ।बता दें फाइनल मुकाबला लेमोनाइट स्टार बनाम मैग्नेटाइट बुल्स के मध्य खेला गया जिसमें लेमोनाइट टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 51 रन बनाया वहीं लक्ष्य का पीछा मैग्नेटाइट ने 9 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया और इस तरह डॉ एम वी लाल के कुशल कप्तानी में मैग्नेटाइट टीम ने टूर्नामेंट पर कब्ज़ा किया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया। मौके पर प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्ष बबिता विनय कुमार,सिविल प्रमुख लखबीर सिंह,महाप्रबंधक संयंत्र राजकुमार,महाप्रबंधक खनन एस बी सिंह मौजूद थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *