बस से टकराई कार, सवार थे पति-पत्नी और बेटे

धमतरी। नगरी में बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार 55 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई। उनके पति एवं बेटे को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें हाइवे पेट्रोलिंग की मदद से जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया है। घटना पलवाड़ी (सिंगपुर) मार्ग की बताई जा रही है।

रविवार सुबह करीब 9.30 बजे धमतरी से नगरी की ओर आ रही बस क्रमांक सीजी 05 जे-1717 से कार सीजी 23 -2367 टकरा गई, जिससे कार में सवार मधु देवांगन की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके पति नेहरु देवांगन, एवं उनके पुत्र प्रशांत देवांगन को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें हाइवे पेट्रोलिंग की मदद से जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

दुगली थाना प्रभारी रमेश साहू उप निरीक्षक, वीरेन्द्र बैस प्रधान आरक्षक हादसे की सूचना मिलते ही अपने स्टॉफ के साथ तत्काल घटना स्थल में पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। कार से तीनों छुरा से धमतरी आ रहे थे। कार को प्रशांत देवांगन चला रहे थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *