भीषण हादसा: फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, हादसे में तीन की मौत, 6 झुलसे

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को एक भीषण हादसा हो गया. यहां साइकिल की गद्दी और पैडल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग लग गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि फैक्टरी से 5 लोगों को सकुशल निकाला और छह लोग घायल हुए हैं.

दरअसल, पूरी घटना पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना फजलगंज में स्थित एसके इंडस्ट्रीज फैक्टरी गड़रियनपुरवा चौकी क्षेत्र की है. जहां फैक्ट्री में साइकिल की गद्दी और पैडल बनाने का काम होता है. फैक्टरी में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई. सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची.

कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया. घटना में 11 लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया है. अग्नि कांड में 6 लोग घायल हुए हैं. जबकि तीन लोगों की मौत हो गई. दो लोगों का इलाज जारी है और एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *