शक्ति– 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर कर्नाटक राज्य के मैसूर शहर की प्रतिष्ठित साहित्यकार एवम क्रिएटिविटी कैफे की डायरेक्टर उषा केडिया ने मोदी जी के कार्यों एवं कार्य कुशलता को देखते हुए अपनी पंक्तियों के माध्यम से भावनाएं प्रस्तुत की हैं
मेरा सपना
है रग रग की कोशिकाओं में लहू तेरा भरा
ऐ माँ भारती ,ऐ माँ भारती ,पुत्र हूँ मैं तेरा,
वतन की ख़ातिर जान मैं लुटाऊँगा,
दुश्मनों को धूल मैं चटाऊँगा,
लोकल का वोकल अब मैं बजाऊँगा,
ऐ माँ भारती, ऐ माँ भारती ,पुत्र हूँ मैं तेरा
हर जगह तिरंगा मैं फहराऊँगा
भारत को विश्व विजयी मैं बनाऊँगा
एक नया इतिहास मैं रचाऊँगा
ऐ माँ भारती ऐ माँ भारती पुत्र हूँ मैं तेरा
स्वदेशी का चरखा फिर चलाऊँगा
आत्म निर्भर भारत मैं बनाऊँगा
हर परतंत्रता हटा स्वतंत्रता मैं लाऊंगा
ऐ माँ भारती ऐ माँ भारती पुत्र हूँ मैं तेरा
भारत में फिर से राम राज्य मैं लाऊँगा
अयोध्या में राम मंदिर मैं बनवाऊँगा
पाँच सौ सालो का कलंक मैं मिटाऊँगा
ऐ माँ भारती ,ऐ माँ भारती ,पुत्र हु मैं तेरा
उषा केडिया ( मैसूर) साहित्यकार