पठान के पहले गाने में दिखेगा दीपिका पादुकोण का हॉट अवतार

शाह रुख खान की फिल्म पठान 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है। अगले महीने रिलीज हो रही पठान के प्रमोशन ने अब रफ्तार पकड़ ली है। टीजर और कुछ पोस्टरों के बाद अब फिल्म का पहला गाना बेशरम रिलीज किया जा रहा है। शाह रुख खान ने शुक्रवार को गाने से दीपिका पादुकोण के लुक की पहली झलक साझा करते हुए बताया कि गाना कब आ रहा है।

किंग खान की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, बेशरम रंग 12 दिसम्बर को 11 बजे रिलीज किया जा रहा है। यशराज फिल्म्स के यू-ट्यूब चैनल पर प्रीमियर वीडियो अपलोड कर दिया गया है। 2 दिन बाद गाना इसी वीडियो में देखा जा सकेगा। पहली झलक में दीपिका गोल्डन मोनोकिनी में हॉट अवतार में नजर आ रही हैं।

jagran

पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान स्पाइ एक्शन थ्रिलर है, जिसमें शाह रुख स्पाइ के किरदार में दिखायी देंगे।

पठान से पहले दर्शक रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस के स्पेशल गा करंट लगा में नजर आएंगी, जो गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *