साध्वी रितंभरा से मिले महिला समिति के सदस्य-अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति ने किया साध्वी ऋतंभरा दीदी का सम्मान

07 दिसंबर को शक्ति शाखा के सदस्यों ने साध्वी दीदी मां ऋतंभरा का किया तुलसी का गमला एवं दुपट्टा से सम्मान

शक्ति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती अरुणा अग्रवाल के संग पहुंचे समिति के सदस्य

सक्ती- शक्ति शहर में 01 दिसंबर से चल रही साध्वी ऋतंभरा दीदी की भागवत कथा में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा की अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल के नेतृत्व में रिंकू अग्रवाल, कविता मनीष गोयल, रश्मि दिलीप सराफ, मीना राजकुमार अग्रवाल, सुश्री सोनू शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने हरेली स्थित श्याम वाटिका में पहुंचकर दीदी मां का स्वागत- अभिनंदन किया

इस दौरान साध्वी ऋतंभरा दीदी ने भी अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति के सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त कर उनके द्वारा बताए गए कार्यों की प्रशंसा की, साथ ही सभी महिला सदस्यों को धर्म के काम में भी सदैव आगे रहने की बात कही, साथ ही इस दौरान शाखा की ओर से ऋतंभरा दीदी को तुलसी का गमला, दुपट्टा एवं फूलों के द्वारा सम्मान किया गया, शक्ति शाखा की अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि आपके द्वारा वृंदावन में वात्सल्य संस्था के माध्यम से जो सेवा के काम एवं रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं, वह पूरी दुनिया में एक अनुकरणीय प्रयास है, तथा आपके मुखारविंद से हम सभी को श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का लाभ प्राप्त हुआ

इस दौरान साध्वी ऋतंभरा दीदी ने भी कहा कि आज नारी शक्ति का लोहा पूरी दुनिया मानती है, तथा हम सभी धर्म के क्षेत्र में सेवा के क्षेत्र में कार्य करते हुए इस राष्ट्र का नाम रोशन करें,तथा साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि शक्ति क्षेत्र की जनता धर्म प्रेमी है,एवं पूरे प्रदेश में शक्ति ऐसा शहर है जहां निरंतर धार्मिक अनुष्ठान एवं विभिन्न आयोजन वर्ष भर होते रहते हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *