देर रात एक्स हसबैंड अरबाज खान के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपने शो मूविंग इन विद मलाइका (Moving In With Malaika) से काफी सुर्खियों में है। इस शो की शुरुआत 5 दिसंबर से हुई थी। शो में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए थे। एक्स हसबैंड अरबाज और अपने रिश्ते के भी कई राज खोले थे। इन सब के बीच देर रात मलाइका एक्स हसबैंड अबराज संग मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को अलग हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन ये कपल अपने बेटे की खातिर अक्सर एक साथ नजर आता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। मंगलवार रात मलाइका और अरबाज मुंबई एयरपोर्ट पर बेटे अरहान खान को रिसीव करने पहुंचे थे। इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे तीनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे है। वीडियो में देखा जा रहा अरहान सबसे पहले मां मलाइका को गले लगाते हैं और फिर पापा अरबाज के गले लगते हैं। कभी अरहान अपने पापा के कंधे पर हाथ रखते हैं तो कभी मलाइका अपने लाडले को दुलारती हैं।

इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट किया, ‘बेटे के लिए बुरा लग रहा है, क्योंकि उसकी कोई गलत नहीं है। दूसरे ने लिखा, ‘बेटा बड़ा दिलवाला है। बता दें मलाइका और अरबाज दोनों एक-दूसरे से साल 2017 में अलग हो गए थे, लेकिन अपने बच्चे के लिए वे हमेशा एक जगह खड़े नजर आए हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *