रेट्रो लुक में तारीफ से गदगद हुईं अनुष्का शर्मा

अमृता दत्ता द्वारा निर्देशित की गई यह मूवी दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबुल की पहली फिल्म है, जिनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, फिल्म को दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है। इन सबके बीच एक सरप्राइज एलिमेंट की तरह आया अनुष्का शर्मा का रेट्रो लुक फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया है।

साइकोलॉजिकल ड्रामा ‘कला’ में अनुष्का शर्मा ने ‘घोड़े पे सवार’ गाने में कैमियो किया है। इस गाने में अभिनेत्री रेट्रो लुक में नजर आईं। जैसे ही अनुष्का शर्मा का यह लुक सामने आया, सोशल मीडिया पर उनके स्टाइल और क्यूट अदाओं की तारीफ होने लगी। अपने लुक पर मिले दर्शकों के प्यार से अभिभूत अनुष्का शर्मा ने उन्हें धन्यवाद किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ‘घोड़े पे सवार’ गाने से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए यह बताया है कि उन्हें इस सॉन्ग के लिए परफॉर्म करने पर कितना मजा आया।

अनुष्का शर्मा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘कोई कैसे उन्हें ये समझाए…@anvita_dee आप ही बताएं। कला की जर्नी का हिस्सा बनकर मजा आया।’

एक दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर कला फिल्म को रिलीज किया गया। यह मूवी ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ के निर्देशन में बनी है। फिल्म में बाबिल खान, तृप्ति डिमरी और स्वास्तिका मुखर्जी मुख्य किरदार में हैं।

कला’ फिल्म संगीत और सस्पेंस से भरी फिल्म है, जिसमें मां-बेटी के टॉक्सिक रिश्ते को दिखाया गया है। फिल्म आजादी के बाद के भारत की है। इसमें उस जमाने के संगीत की दुनिया को दिखाया गया है, जब इंडस्ट्री कलकत्ता में हुआ करती थी। पहली ही फिल्म में बाबिल खान के अभिनय की खूब तारीफ हुई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *