मलाइका अरोड़ा उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिनका हुस्न उम्र के साथ और भी अधिक आकर्षक होता जा रहा है। मलाइका अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका की बोल्ड अदाएं और ग्लैमरस लुक जिम से लेकर पार्टी तक हर जगह स्पाॅट हो ही जाती हैं। फैंस मलाइका के इसी अंदाज पर फिदा हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। समय समय पर मलाइका अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनकी स्टाइलिंग की वजह से ही फिल्मों में कम नजर आने वाली मलाइका लगातार सुर्खियों में बनी रहती है। मलाइका का ड्रेसिंग सेन्स भी परफेक्ट होता है। मलाइका फिटनेस क्वीन हैं, इसी लिए इस उम्र में भी उनका लुक आजकल की हीरोइनों को टक्कर देने वाला रहता है। एक बार फिर मलाइका ने अपनी दिलकश अदाओं से लोगों को हैरान कर दिया। उन्होंने ग्लैमरस फोटो शूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसको देख फैंस हैरान है कि मलाइका इस उम्र भी इतनी ग्लैमरस कैसे दिख सकती है। हालांकि फैंस उनके इस नए लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे। आइये एक नजर डालें मलाइका के इस बोल्ड और ग्लैमरस लुक पर।
मलाइका ने हाल ही में बेहद ग्लैमरस फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीरों ने फैंस को एक बार फिर चौंका दिया। तस्वीर में मलाइका को डार्क पर्पल कलर के ड्रेस में देखा जा सकता है। उन्होंने पर्पल ऑफ शोल्डर टॉप और मैचिंग बॉटम कैरी किया हुआ है।
