बेटी के जन्म के बाद पहली बार नजर आईं आलिया भट्ट, लुक देखते रह गए लोग

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कुछ समय पहले ही माँ बनी हैं। जी हाँ, बीते 6 नवंबर को उन्होंने अपनी बेटी राहा को जन्म दिया था और उसके बाद से वह लगातार सर्च की जा रहीं हैं। हालाँकि अब वह फाइनली सामने आई हैं लेकिन इस दौरान उनकी बेटी साथ नहीं थी। जी दरअसल हाल ही में उन्हें जूहू वाले घर पर स्पॉट किया गया। वह अपनी बहन शाहीन भट्ट का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए मायके पहुंची थीं और यहीं उनको पपाराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

आप सभी को याद हो तो 28 नवंबर की शाम को आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन शाहीन के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं। उस दौरान उसमे उनको जन्मदिन की बधाई दी थी और प्यारी-प्यारी बातें लिखी थीं। फिलहाल आलिया भट्ट को बिना मेकअप के कार में जूहू में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने कॉम्फी क्लोथ्स कैरी किए थे। आप देख सकते हैं कोई तामझाम नहीं था।

उनके कान में उन्होंने गोल्डन कलर का एअरिंग पहन रखा था और इसी के साथ ही उन्होंने वॉटर बॉटल ली हुई थी। हालांकि इस दरौन राहा उनके साथ नजर नहीं आ रही थी। यानी बेटी की ड्यूटी से कुछ समय निकालकर बहन के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंची। फिलहाल उनका वीडियो जब सामने आया तो लोगों ने कुछ सवाल पूछे। एक ने लिखा- इनकी खूबसूरत स्माइल कहां गई? एक ने लिखा- वजन कम कर लिया और चेहरे पर ग्लो आ गया।। बहुत खूबसूरत। इस तरह कई कमेंट्स किये गए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *