देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 291 नए मामले

भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। भारत में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 291 नए केस सामने आए हैं। एक दिन पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के 343 नए मामले मिले थे। कल के मुकाबले आज करीब 52 केस कम मिले हैं।

कोरोना के सक्रिय मामले हुए कम

बता दें कि देश में आज मिले 291 केसों के साथ कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 4,46,71,853 हो गए हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,123 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान केरल में दो लोगों की मौतें हुई है। इसी के साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,614 हो गई है।

सक्रिय मामले कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत हैं, जबकि COVID-19 के लिए राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 केसलोड में 140 मामलों की कमी दर्ज की गई है। जबकि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके अलावा मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 219.90 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। भारत की COVID-19 टैली ने 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया था। वहीं, ये आंकड़ा 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चला गया था और 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार किया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *