दो महिला और दो पुरुष नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

बीजापुर। जिले में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में DRG के जवानों ने चार माओवादियों को ढेर कर दिया है। सूत्रों की मानें तो जवानों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। मामला जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, इन दिनों नक्सली बस्तर में अपना PLGA सप्ताह मना रहे हैं। इस दौरान बस्तर में फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस को सूचना मिली थी कि, पोमरा के जंगल में भारी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर जवानों की टीम को शुक्रवार की रात मौके के लिए रवाना किया गया था। वहीं शनिवार की सुबह जवानों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोल दिया। करीब 30 से 40 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में जवानों ने चार माओवादियों को ढेर कर दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *