राज कुंद्रा के खिलाफ गवाही देंगी शिल्पा शेट्टी, कहा- ‘मुझे नहीं पता था…’

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों चर्चाओं में हैं। जी दरअसल उनके पति इस समय जेल में हैं और उनकी मुसीबतें बढ़ती ही चली जा रही है। बताया जा रहा है राज कुंद्रा मामले में मुंबई पुलिस ने बिजनेसमैन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट 1500 पन्नों की है और इस चार्जशीट में 43 गवाहों के नाम दिए गए हैं। इन गवाहों की लिस्ट में शिल्पा का भी नाम है और अब शिल्पा का वो बयान सामने आया है, जो उन्होंने पुलिस को दिया है। मिली जानकारी के तहत इन 43 गवाहों में राज कुंद्रा की पत्‍नी और एक्‍ट्रेस श‍िल्‍पा शेट्टी और शर्ल‍िन चोपड़ा भी शाम‍िल हैं।

वहीं एक मशहूर वेबसाइट की खबर के अनुसार शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को बताया है कि ‘अपने काम में बहुत बिजी थी, नहीं जानती थी राज कुंद्रा क्या कर रहे थे।’ मिली जानकारी के तहत उनका ये बयान मुंबई पुलिस द्वारा कुंद्रा और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज के आईटी प्रमुख रियान थोर्प के खिलाफ अडल्ट फिल्म बनाने के मामले में दायर 1400 पन्नों की चार्जशीट का हिस्सा है। श‍िल्‍पा ने अपने बयान में यह भी कहा है कि ‘राज कुंद्रा ने साल 2015 में वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शुरुआत की थी। मैं उनके साथ साल 2020 तक निदेशकों में शामिल थीं, लेकिन फिर में मैंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया।’

इसके अलावा शिल्पा ने कहा कि, ‘मुझे Hotshots या Bollyfame ऐप्स के बारे में जानकारी नहीं है। मैं अपने काम में बहुत व्यस्त थी और इसलिए मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि राज कुंद्रा क्या कर रहे थे।’ आप सभी को बता दें कि पुलिस ने चार्जशीट में दावा किया है कि राज कुंद्रा ने अडल्ट रैकेट के दिन-प्रतिदिन के संचालन के लिए वियान इंडस्ट्रीज के मुंबई कार्यालय का इस्तेमाल किया। Hotshots या Bollyfame कुछ ऐसे एप्लिकेशन थे, जिनके जरिए आरोपी ने अश्लील सामग्री ऑनलाइन अपलोड की थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *