सुकमा। कोंटा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कैशियर तिरुपति राव शबरी नदी में नहाने के दौरान डूब गए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से खोजबीन कर रही है। अब तक तिरुपति राव का पता नहीं चल पाया है। कार्तिक मास के आखिरी सोमवार को शबरी नदी में नहाने गए तिरुपति राव को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया और वो पानी में डूब गए।
दूर खड़े दो युवकों ने इस घटना को देख लोगों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने नदी में नाव के सहारे कैशियर की खोज कर रहे हैं। शबरी नदी में हर साल कोई न कोई ऐसी घटना सामने आती है। खासकर बाहरी व्यक्ति जिन्हें शबरी नदी की गहराई की जानकारी नहीं होती।