दिल्ली में पटाखों के बिक्री पर प्रतिबंध, भंडारण न करें व्यापारीः केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली की आबोहवा को देखते हुए दीपावली पर पटाखों की ब्रिक्री, खरीद और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि पिछले 3 साल से दीपावली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पटाखों की बिक्री खरीद और भंडारण को प्रतिबंधित किया जाता रहा है। यह प्रतिबंध इस वर्ष भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

केजरीवाल ने कहा कि पिछले वर्ष व्यापारियों ने पटाखों का भंडारण कर लिया था। उसके बाद प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए मजबूरन बिक्री पर रोक लगाना पड़ा था। जिससे व्यापारियों का नुकसान हुआ था। इसी लिए इस वर्ष समय के पहले ही आगाह किया जा रहा है। जिससे व्यापारी भंडारण न करें। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए ऐसा किया जाना जरूरी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *