पूर्ण अधिवेशन को वर्चुअली संबोधित करेंगे पीएम मोदी, इमरान भी होंगे मौजूद,

नई दिल्‍ली, शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation, SCO) परिषद के देशों की शिखर बैठक 17 सितंबर को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आयोजित होगी। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इसके पूर्ण अधिवेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे। दुशांबे में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे। बैठक में पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान भी शिरकत करेंगे। इमरान दो दिन के दौरे पर ताजिकिस्‍तान जा रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *