इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास की दो सबसे सफल टीम, मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आगामी आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन से पहले बीसीसीआइ को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की अपनी सूची सौंपी है। IPL 2023 16वें सीजन के लिए दिसबंर को मिनी ऑक्शन होगा।
माराठी जी 24 तास के मुताबिक, MI और CSK ने अपनी-अपनी लिस्ट BCCI को सौंप दी है। रिटेंशन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची से सबसे बड़ी हैरान करने वाली खबर यह है कि आईपीएल में पांच बार की चैंपियन MI ने कीरोन पोलार्ड को रिलीज कर दिया गया है। जबकि CSK ने रवींद्र जडेजा को टीम में बनाए रखा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने क्रिस जॉर्डन, एडम मिल और मिशेल सैंटनर को रिलीज कर दिया है।
जहां तक मुंबई इंडियंस की बात है तो पोलार्ड के अलावा फैब एलेन और टाइमल मिलिस को भी रिलीज कर दिया गया है। पोलार्ड 2010 से मुंबई इंडियंस के साथ खेल रहे थे, लेकिन पिछले सीजन में संघर्ष करते दिखे।
आगामी आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन दिसंबर में कोच्चि में होने वाला है, जिसमें टीमें कैश-रिच लीग के 16वें संस्करण के विवरण को अंतिम रूप दे रही हैं। 15 नवंबर तक बीसीसीआइ ने सभी फ्रेंचाइजी को रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अपनी सूची जमा करने का निर्देश दिया है।