पिछले कुछ दिनों से फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक सेलेब्स की निधन की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में जहां टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठाकुर की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। वहीं अब बंगाली टीवी इंडस्ट्री को भी एक बड़ा झटका लगा है। जानी मानी एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती (Sonali Chakraborty) का निधन हो गया है।
लंबे समय से बीमार थी सोनाली चक्रवर्ती
खबरों के मुताबिक 31 अक्टूबर की सुबह कोलकाता सोनाली चक्रवर्ती ने आखिरी सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बताया जा रहा है कि उनके पेट में पानी भर गया था और लिवर में दिक्कत हो गई थी। सोनाली को इस साल अगस्त में भी भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद वो ठीक हो गई थीं और घर आ गई थीं, लेकिन उनकी फिर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि
सोनाली चक्रवर्ती से उनके परिवार के लोगों को गहरा धक्का लगा है। उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार केवड़ातला श्मशान घाट में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।