किरंदुल एनएमडीसी मुख्यालय हैदराबाद से किरंदुल परियोजना के प्रवास पर मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) के प्रवीण कुमार तथा महाप्रबंधक के मोहन राव की आज यूनियन प्रतिनिधियों से मुलाकात हुई, इस दौरान निगम एवम परियोजना स्तरीय तथा क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा कर ज्ञापन सौपी गई। के प्रवीण कुमार द्वारा उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान परियोजना के उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी के माधव उपस्थित थे।