टीवी की मोस्ट पॉपुलर बहु रुबीना दिलैक इन दिनों ‘झलक दिखला जा 10‘ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। झलक के मंच पर रुबीना लगातार अपने डांस के जरिए फैंस को इंप्रेस करती दिख रही हैं। शो में लगातार उनके शानदार डांस परफॉर्मेंस को देख फैंस भी हैरान हैं। हर बार वो कुछ नया करने की चाह में जीतोड़ मेहनत करती हैं, लेकिन इस बार रुबीना को ये चीज भारी पड़ गई। डांस प्रैक्टिस के दौरान उनके साथ एक बड़ा हादस हो गया है, जिसकी वजह से उनकी गर्दन में चोट आ गई।
रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर अपने साथ हुए हादसे के बारे में फैंस को जानकारी दी हैं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर और वीडियो पोस्ट किया है। तस्वीर में उनके गर्दन पर चोट देखी जा सकती है। वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि रुबीना अपने कोरियोग्राफर से के साथ डांस प्रैक्टिस कर रहीं थीं, तभी उन्हें चोट आ गई। उनके पार्टनर दौड़ता हुआ आता है और जैसे ही उनके पास जंप करता है उसका पैर रुबीना के कंधे पर लग जाता है और वो मुंह के बल जीमन पर गिर जाती हैं, जिसकी वजह से उनके गर्दन में चोट आ जाती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। कमेंट कर यूजर्स उनके जल्दी ठीक होने की बात लिख रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में झलक दिखला जा के मेकर्स ने शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया था। शो के दिवाली स्पेशल एपिसोड में रुबीना दिलैक द्रौपदी बनी हुई नजर आएंगी। अपने डांस के जरिए उन्होंने महाभारत के चीरहरण का सीन रिक्रिएट किया। डांस के दौरान एक्ट्रेस ने प्रतिशोध की आग में जलती द्रौपदी का रौद्र किरदार बखूबी निभाया। वीडियो में रुबीना कहती हैं, ‘वह अपने बालों को तब तक नहीं बांधेंगी जब तक वह दुशासन के खून से उन्हें नहीं धोतीं।‘ उनकी इस लाइनों को सुनने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हर कोई उनकी जमकर तारीफ करता दिखाई दिया।