नई दिल्ली: दिल्ली में बारिश का दौर अब भी जारी है। जी दरअसल दिल्ली में बीते शनिवार को तेज बारिश हुई और इसके बाद बीते सोमवार को भी कई इलाकों में तेज बारिश हुई। अब ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है। जी हाँ, कहा गया है कि इस सप्ताह हल्की व मध्यम स्तर की बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। इसी के चलते आने वाले दिनों में मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
आपको बता दें कि दिल्ली में बीते सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 1.8 मिमी और शाम 5.30 बजे तक 3.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीँ बीते सोमवार सुबह धूप निकलने के बाद कुछ ही घंटों में मौसम ने करवट ली। इस दौरान आसमान में काले बादलों ने अपना कब्जा जमा लिया। वहीँ देखते ही देखते कुछ इलाकों में अंधेरा छा गया, हालांकि यह घने बादल हर जगह नहीं बरसे। कुछ इलाकों में महज बूंदाबांदी हुई तो कुछ में तेज बारिश। अब आज मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। जी दरअसल मौसम विभाग का कहना है कि अभी इस सप्ताह भी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीँ आने वाले 15-16 सितंबर को तेज बारिश की संभावना जताई गई है और इस दौरान तेज सतही हवाएं भी चलेंगी।