कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक! 24 घंटे में 2139 नए मामले

देश में कोविड-19 के मामले फिर दो हजार के पार हो गए हैं। एक दिन बाद ही कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 2,139 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले, मंगलवार को महामारी के 1,957 मामले दर्ज किए गए थे।

मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोरोना से 13 लोगों की जान भी गई है। बीते 24 घंटे में केरल में सबसे 4 लोगों की मौत हुई है।

27 हजार से कम हुए एक्टिव केस

कोरोना के मामले भले ही बढ़े हो, लेकिन एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। मंत्रालय ने बताया बीते 24 घंटे में कोरोना से 3,208 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव केस 27,374 से कम होकर अब 26,292 हो गए हैं।

  • कुल मामलों के एक्टिव केस- 0.06%
  • रिकवरी देर- 98.76%
  • डेली पाजिटिविटी दर- 0.81%
  • साप्ताहिक पाजिटिविटी दर- 1.13%

देश में कोरोना के मामले बढ़कर अब 4 करोड़ 46 लाख 18 हजार 533 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 4 करोड़ 40 लाख 63 हजार 406 लोग इससे ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 835 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *