मुलायम सिंह के निधन पर अमित शाह ने जताया दुख, कहा- वह सदैव जमीन से जुड़े एक जननेता के रूप में किए जाएंगे याद

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुलायाम सिंह ने सोमवार सुबह 8:15 मिनट पर अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए अखिलेश यादव ने कहा ‘मेरे आदरणीय पिताजी और सबके नेता जी नहीं रहे।’ मुलायम सिंह यादव पिछले कई दिनों से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है।

मुलायस सिंह का योगदान हमेशा रहेगा अविस्मरणीय: सोनिया गांधी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक संदेश लिखा कि देश के पूर्व रक्षामंत्री और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में मुलायम सिंह का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *