फैंस की चहेती शहनाज गिल जहां भी जाए अपनी झलक फैंस के साथ जरुर शेयर करती हैं। फैंस भी अपनी बार्बी डॉल की हर अपडेट बड़े चाव से देखते हैं। अब शहनाज एक अवॉर्ड नाइट में पहुंची। जहां उन्होंने अपने लुक के लिए खूब सुर्खियां बटोरी। एक्ट्रेस का यह लेटेस्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस भी एक्ट्रेस की खूबसूरती देख आहें भर रहे हैं।
दरअसल,बीते दिन बेंगलुरु में फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड का आयोजन किया गया। जहां शहनाज गिल ने भी शिरकत की। अवॉर्ड नाइट में शहनाज गिल साउथ इंडियन लुक में नजर आईं और बला की खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने रेड कारपेट के लिए सिल्वर और गोल्ड कलर की कांजीवरम साड़ी चुनी। इसके साथ उन्होंने गोल्ड की ज्वेलरी कैरी करते हुए बालों का जूड़ा बनाया और उसे सफेद फूलों के गजरे से सजाया। पंजाबी शहनाज गिल इस साउथ इंडियन लुक में कमाल की लगीं और इवेंट में उन्होंने खूब तारीफें भी बटोरी।
शहनाज गिल के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, “कोई ट्रेडिशनल लुक में भी इतना हॉट लग सकता है क्या?” एक अन्य यूजर ने कहा, “मैं साउथ इंडिया से हूं और मुझे शहनाज को साउथ लुक में देखना था, आज मेरी इच्छा पूरी हो गई।” एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए एक यूजर ने कहा, “आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं सना, गॉर्जियस, सुपर क्यूट…लव यू सना।” एक यूजर ने उनके गजरे की तारीफ करते हुए कहा, “बालों में गजरा लगाए आप बवाल लग रही हैं।”