सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन, राष्ट्रपति से लेकर PM मोदी तक ने जताया दुःख

लखनऊ: सपा सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज यानी सोमवार को निधन हो गया। आप सभी को बता दें कि वह 82 साल के थे और उन्होंने आज सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के तहत मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते कुछ दिन पहले मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जी हाँ और इन दिनों उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी और उनके लिए दुआओं का सिलसिला जारी था। हालाँकि दुआओं का कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

आज उनके निधन की खबर सभी के लिए हैरान कर देने वाली खबर बनी है और अब आम जनता से लेकर बड़े-बड़े दिग्गज नेता तक दुःख रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री ने दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि, ‘मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *