विधानसभा अध्यक्ष महंत ने कहा- कांग्रेस पार्टी भारत की एकता और अखंडता के लिए है दृढ़ संकल्पित
सक्ती के बिसाहू दास महंत उद्यान से निकली पदयात्रा
सक्ती– पूरे देश भर में कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति शहर में भी छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत,कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी अर्जुन तिवारी,एवम जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा का शुभारंभ हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के हटरी चौक के नजदीक स्थित नवनिर्मित स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति उद्यान में बिसाहू दास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना के साथ किया गया
तथा इस यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत,जिला प्रभारी अर्जुन तिवारी, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह सहित स्थानीय कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए, पदयात्रा उद्यान से प्रारंभ होकर महामाया मंदिर रोड, नवधा चौक, अग्रसेन चौक होते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के सामने स्थापित भारत माता स्टेचू के पास पहुंची, जहां विधानसभा अध्यक्ष महंत ने भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि आज भारत जोड़ो पद यात्रा के माध्यम से हम सभी कार्यकर्ता इस भारत भूमि,भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी को नमन करते हैं, तथा हम सभी भारत की एकता और अखंडता के लिए सदैव काम करते रहेंगे
वही इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी अर्जुन तिवारी, जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने भी कहा कि कांग्रेस द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के भी सभी स्थानों पर भारत जोड़ो पद यात्रा के माध्यम से कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिसमें उत्साह के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होकर अपनी सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं, एवं यह पद यात्रा राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ की गई है, जिसमें कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लगभग 3500 सौ किलोमीटर की अपनी पदयात्रा करेंगे
उल्लेखित हो की शक्ति शहर में विगत दिनों भी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू के नेतृत्व में शहर के वार्ड क्रमांक- 01 एवं 02 से यह यात्रा निकाली गई थी, शक्ति शहर में कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अर्जुन तिवारी,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि एवं विधानसभा अध्यक्ष के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, कांग्रेस कमेटी महिला जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष गीता देवांगन, कट्टर महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल पप्पू ,हरिश्चन्द्र अग्रवाल कालू , अमीरचंद अग्रवाल भूरू, नगर पालिका शक्ति की पूर्व उपाध्यक्ष पार्षद रीना गेवाडीन, पार्षद ईश्वर लोधी, रामसंजीवन देवांगन,संतोष सोनी लाला, विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल,तनवीर अहमद सोनू कुरेशी, राहुल अग्रवाल, कमल शर्मा, घनश्याम देवांगन, कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा जिले की पूर्व अध्यक्ष रश्मि गबेल,राइसकिंग खूंटे,पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर,सुश्री अलका जायसवाल, कांग्रेस कमेटी किसान मोर्चा के जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष साधेश्वर गबेल,कालू अग्रवाल,अधिवक्ता रथराम पटेल,वरिष्ठ नेता एवं विधायक प्रतिनिधि नोटरी ऑफिसर गिरधर जायसवाल,समर विजय पिंटू ठाकुर,दिगम्बर चौबे,अधिवक्ता राकेश महंत,रिक्की सेवक, नगरपालिका शक्ति की एल्डरमैन सुकमत डेन्सिल, सहित काफी संख्या में कांग्रेस कमेटी शक्ति विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, राजीव मितान युवा क्लब के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे
02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के साथ शक्ति आए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले हैं, हम सबको पंचायत प्रतिनिधियों को कांग्रेस पदाधिकारियों को 6 अक्टूबर से अपने-अपने विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर जाकर पदयात्रा करनी है, सभी जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस अपने- अपने सहूलियत के हिसाब से पदयात्रा करेंगे, यह पदयात्रा फरवरी माह तक चलेगी,एवम राहुल गांधी द्वारा किए जा रहे भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में एवं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी नीतियों को लोगो तक पहुचाना ही इस यात्रा का उद्देश्य है