कोरोना के मामलों में बड़ी राहत, 24 घंटे में 2 हजार से कम केस

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में महामारी के मामलों में बड़ी गिरावट आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के 1,968 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 15 लोगों की मौत हुई है।

35 हजार से कम हुए एक्टिव केस

देश में एक्टिव केस भी लगातार कम हो रहे हैं। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में वायरस से 3,481 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव केस घटकर अब 34,598 हो गए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या पहले 36,126 थी।

भारत में कुल मामलों का एक्टिव केस अभी 0.08 फीसद है। रिकवरी रेट 98.74 फीसद हो गया है। डेली पाजिटिविटी दर 0.94 फीसद जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 1.29 फीसद हो गई है। देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर अब 4 करोड़ 45 लाख 99 हजार 466 हो गए हैं। जबकि कुल 4 करोड़ 40 लाख 36 हजार 152 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 5 लाख 28 हजार 716 लोगों की मृत्यु भी हुई है।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *