रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022: पुराने टिकट से देख सकेंगे मैच, पहला सेमीफाइनल आज वहीं से होगा शुरू, जहां बारिश के कारण रुका था

रायपुर। इंडिया लीजेंड्स और आस्ट्रेलिया लीजेंड्स टीमों के बीच यहां के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेला जाने वाला रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज 29 सितंबर को वहीं से शुरू होगा, जहां बारिश के कारण रोक दिया गया था।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 29 सितंबर को श्रीलंका और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाना था लेकिन अब इसे 30 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इंडिया और आस्ट्रेलिया लीजेंड्स का मैच किसी भी हाल में पूरा हो सके, इसलिए उसे अधिक समय दिया गया है।
30 को वैसे आराम का दिन था और फाइनल 1 अक्टूबर को खेला जाना था। 30 सितंबर को अगर बारिश के कारण फिर से मैच में बाधा पड़ी तो उसे 1 अक्टूबर को आयोजित कराया जाएगा और इस स्थिति में 1 अक्टूबर को होने वाला फाइनल मुकाबला 2 अक्टूबर को आयोजित होगा।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *