सुरेश रैना ने भगवान शिव को चढ़ाया जल

रायपुर। इंटरनेशनल क्रिकेट से इसी महीने सुरेश रैना ने सन्यास का एलान किया। इसके बाद पहली बार रैना छत्तीसगढ़ के मैदान में अपने क्रिकेट का हुनर दिखा रहे हैं। रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज में सुरेश रैना इंडिया लीजेंड्स की तरफ से खेल रहे हैं । बुधवार को हुए मुकाबले में रैना, रायपुर के वीर नारायण सिंह स्टेडियम में कप्तान सचिन तेंदुलकर की स्क्वाड में नजर आए।

मैच में जाने से पहले सुरेश रैना ने सुबह-सुबह भगवान शिव को जल चढ़ाया। वो मैच से एक दिन पहले ही रायपुर आए। यहां भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखे। सुरेश रैना शिव भक्त हैं मौका मिला तो भगवान को याद करने से नहीं चूके। मेफेयर लेक रिजॉर्ट के बने मंदिर में

सुरेश रैना भगवान शिव की पूजा की। सुरेश रैना अपनी निजी जिंदगी में आध्यात्मिक इंसान हैं । इससे पहले भी वो कई शहरों के प्रमुख मंदिरों में पूजा करते दिख चुके हैं। इसके साथ ही रायपुर में रिजॉर्ट में वक्त निकालकर रैना ने जिम में पसीना बहाया। टीम के सहयोगी के साथ रैना ने डंबल्स के साथ वर्कआउट भी किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *