29 सितंबर को महंत सहित कोरबा सांसद एवं युवा नेता सूरज महंत का होंगा शक्ति आगमन
नवरात्रि पर्व पर करेंगे महंत परिवार सहित मां महामाया देवी के दर्शन
सक्ती- छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 29 सितंबर को कोरबा से शक्ति पहुंचेंगे, तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत के साथ कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं उनकी धर्मपत्नी ज्योत्सना महंत तथा उनके सुपुत्र सूरज महंत भी साथ होंगे
विधानसभा अध्यक्ष महंत सपरिवार शक्ति नगर की आदि शक्ति मां महामाई दाई के दर्शन करने हेतु मंदिर परिसर पहुंचेंगे तथा वहां विशेष आरती पूजा अर्चना के साथ ही मत्था टेकेगे, मां महामाया देवी में मंदिर दर्शन पश्चात श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के पैदल पदयात्रा कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भी मुख्य अतिथि के रूप में महंत शामिल होकर रात्रि 7:00 बजे से शक्ति शहर के शुभम ग्रीन्स में मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा एवं मित्र क्लब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित नवरात्रि पर्व के रास डांडिया गरबा महोत्सव में भी शामिल होंगे, तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत अपने शक्ति आगमन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे
एवं शहर के अन्य स्थानों पर भी उनका कार्यक्रम निर्धारित किया गया है,तथा शुभम ग्रीन्स में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात रात्रि भोजन कर महंत सीधे राजधानी रायपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे