तिल्दा नेवरा – भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भागबली साहू के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 20 सितंबर दिन मंगलवार को ग्राम पंचायत तुलसी (नेवरा) के वार्ड नं 12 व 13 संतोषी मोहल्ला के गली मोहले व चौक चौराहा, के साथ घाट घठोना की साफ सफाई किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा रायपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष व समाज सेवक टंकराम वर्मा जी व रायपुर जिला भाजपा ग्रामीण मंत्री अरुणारानी बघेल व भारतीय जनता पार्टी तिल्दा नेवरा ग्रामीण मण्डल उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य संतोषी मनहरण वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रण, और उनकी सेवा और समर्पण,पर विस्तार पुर्वक चर्चा कर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीण महिलाओं व बुथ समिति के सदस्यों को संबोधित भी किया।
व अपना बुथ सबसे मजबूत पर रहे विषेश चर्चा कर ग्रामीणजनो को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियो को बताया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह वर्मा, भाजपा ग्रामीण महामंत्री टेकराम यादव, भाजपा ग्रामीण मंडल अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सुभाष मंडावी, यशवंत वर्मा,कृष्णा यदु ,भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष कुमारी वर्मा, संध्या वर्मा, जानकी वर्मा,मनहरण वर्मा, गोपाल वर्मा, संतोष कश्यप, इतवारी धीवर, मयंक वर्मा, तरुण वर्मा, फनेंद्र कुमार वर्मा, बुद्धेश्वर वर्मा,आदि भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम पंचायत बेमता में भाजपा ग्रामीण पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष धनुष राम साहू के नेतृत्व में व ग्राम पंचायत खपरीकला में भी बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।