तिल्दा नेवरा, नगर के वार्ड क्रमांक एक सासाहोली के गांधी चौक मंदिर में दिन बुधवार को समिती व समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से श्री रामचन्द्र जी,लक्ष्मण, सीता माता ,पवनपुत्र हनुमान की मुर्ति स्थापना के पहले गांव में शोभा यात्रा निकालने की तैयारी चल रही थी। उसके उपरांत सुबह से ही समिती के सदस्यो द्वारा श्री रामचन्द्र जी की स्थापना के पूर्व बडे धुमधाम व हर्षोउल्लास पूर्वक गांधी चौक से श्री रामचन्द्र ,लक्ष्मण, सीता माता,हनुमान जी की झाकीं व शोभा यात्रा निकाली गई जो की गांव की लड़कियो ने शोभा यात्रा में शारिक होकर कलश यात्रा में पुण्य के भागीदार बने। गांव के मुख्य मुख्य चौक चौराहाे से होते हुए। एंवम समिती के सदस्यों द्वारा मांदर की थाप पर श्री रामचंद्र जी की भजन किर्तन कर जयकारा लगाते हुए क्रम बद्ध बढ़ते हुए महिलाओँ एंवम छोटे छोटे लड़कियों द्वारा सिर पर कलश बोहकर चलते रहे।एवंम कर्मा गीत का आयोजन भी किया गया। शोभा यात्रा गांव के कोड़गी तलाब से जल लेते हुए शितला माता मंदिर की दर्शन के उपरांत श्री रामचंद्र जी, लक्ष्मण ,सिता माता, हनुमान जी की प्रतिमा को गांधी चौक के मंदिर में लाकर कलश यात्रा का समापन किया गया । उसके उपंरात हमारे गांव के पुरोहित श्री चन्द्र भुषण चौबे जी महराज द्वारा गांव के लोगो द्वारा पूरे विधी विधान पुवर्क पूजा अर्चना कर श्री रामचन्द्र जी की और लक्ष्मण,सिता माता,हनुमान जी की प्रतिमाएं की स्थापना की गई। और भजन किर्तन का आयोजन देर रात्रि तक चलता रहा समिती के सदस्यो व ग्रामवासियो का महत्व पूर्ण योगदान रहा ।