तीन दिवसीय बैलाडीला प्रवास में पधारे ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन के महामंत्री देश के वरिष्ठ मजदूर नेताओं में से एक एस क्यू जामा बचेली स्थित एनएमडीसी अतिथि गृह (गेस्ट हाउस)में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सवालों के खुलकर जवाब दिया। मजदूरों के हित के विषय में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा की मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) लगातार कामगारों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा,असंगठित कामगार, कार्यस्थल पर महिला कामगारों के अधिकार, पर्यावरण आदि के क्षेत्र में लगातार सुधार करने का प्रयास कर रही है।
फेडरेशन में चल रहे आंतरिक गतिरोध व उसके भविष्य के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस फेडरेशन को हमारे पूर्वजों ने मजदूर हित के लिये बनाया था। मजदूर हित के लिए अनेक लड़ाइयां हमने मिलकर फेडरेशन के जरिए लड़ी हैं। और सफलता भी प्राप्त की हैं । वार्तालाप चल रहा हैं। शिघ्र ही इस पर सकारात्मक परिणाम आने की संभावना हैं। सारे गतिरोध दूर करने का प्रयास चल रहा हैं।
प्रेस कांफ्रेंस में उनके साथ आए इंडस्ट्रीअल ग्लोबल यूनियन के दक्षिण एशिया रीजनल मैनेजर आशुतोष भट्टाचार्य ने भी भाग लिया। उन्होंने बताया की इंडस्ट्रीअल ग्लोबल यूनियन भारत समेत विश्व के 140 देशों में संचालित हैं। और संस्था लगातार इन देशों में मजदूरों के हितों में कार्य कर रही हैं। भारत में इंटक के साथ मिलकर लगातार प्रयास किया जा रहा हैं।कि अधिक से अधिक मजदूरों को उनका अधिकार दिलवाया जाए। आने वाले दिनों में इंटक के साथ मिलकर बैलाडीला क्षेत्र के मजदूरों के लिए एक मेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाने की बात भी उन्होंने कही।