कुम्हारी। विचक्षण जैन विद्यापीठ में अध्ययनरत कक्षा 11वीं के छात्र हरित चँचानी ने चाइल्ड सेफ्टी लॉक फॉर एल पी जी गैस सिलेंडर का मॉडल बनाकर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया। संस्था के इस छात्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतिस्पर्धा में जो कि जापान में आयोजित होगी, जाने का अवसर प्राप्त होने की सम्भावना भी है। हरित चंचानी की इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष सुरेश कांकरिया, महामंत्री सीए प्रकाश मालू ,शैक्षणिक निदेशक डॉ वीरेंद्र नाहर, सह निदेशक महेश कोठारी, संस्था की प्राचार्या सुश्री कल्पना मैडम सहित सभी पदाधिकारियों ने हरित चंचानी को बधाई दी है।
