करनाल में देर रात में नूंह एसपी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लेकिन बचाव की बात यह रही कि गाड़ी में सवार चालक और गनमैन बाल बाल बच गए। दरअसल किसान आंदोलन को लेकर नूंह एसपी की ड्यूटी करनाल में लगी हुई है और गाड़ी एसपी को होटल में छोड़कर लौट रही थी। आइटीआइ चौक पर तेज रफ्तार इनोवा ने गाड़ी को टक्कर मार दी।
आइटीआइ चौक पर हुआ हादसा
एसपी नरेंद्र बिजरानिया के चालक सिपाही सुनील कुमार ने बताया कि एसपी की किसान आंदोलन के चलते यहां ड्यूटी लगी हुई है। रात 12 बजे वह एसपी को विवान होटल में छोड़कर वापस करनाल आ रहे थे। उनके साथ गनमैन सुरेश कुमार भी गाड़ी में सवार था। जैसे ही वे आइटीआई चौक पर पहुंचे तो पीछे से एक इनोवा कार आई कट लगाते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
बाल बाल बचे चालक और गनमैन
घटना में सरकारी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उनकी जान भी मुश्किल से ही बच पाई। वहीं इनोवा गाड़ी से चालक नशे की हालत में बाहर निकला, जो दो से तीन बार खुद ही डिवाइडर पर गिरता रहा। बाद में अन्य पुलिस को वहां बुलाया गया और आरोपित को उसके हवाले किया जबकि पुलिस ने दोनों गाड़ियां भी कब्जे में ले ली। आरोपित चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया
किसान महापंचायत के चलते लगी नूंह एसपी की ड्यूटी
दरअसल करनाल बसताड़ा टोल प्लाजा पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में किसान पिछले दिनों से करनाल में महपंचायक कर रहे हैं। जहां किसानों ने अपना मांगों को मनवाने के लिए करनाल लघु सचिवालय का घेराव कर रखा है, जिसके चलते नूंह एसपी की ड्यूटी करनाल में लगाई गई है। वहां दिनभर ड्यूटी के बाद रात के समय मेंगाड़ी अधिकारी को होटल में छोड़ ने गई दी। जहां से वापस आने बाद एसपी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।