बाथटब में लेटकर अक्षरा ने करवाया ऐसा फोटोशूट

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का जलवा दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं। अक्षरा की फोटोज हो या वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगती हैं। अक्षरा सिंह लंबे वक़्त तक भोजपुरी फिल्मों के पर्दे से बाहर रही मगर हिंदी टेलीविजन के सबसे बड़े शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के पश्चात् अक्षरा सिंह एक बार फिर से फिल्मों के पर्दे पर तहलका मचाने आ गई हैं।

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के पास इस वक़्त प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है तथा उनके गाने रिलीज के साथ रफ़्तार से वायरल होते रहते हैं। अक्षरा सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है। अपने बेबाक अंदाज के कारण अक्षरा हमेशा ख़बरों में रही हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी खूब ख़बरों में रहती हैं। अक्षरा सिंह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निरंतर वीडियो एवं फोटोज शेयर करती रहती हैं। अक्षरा की ये फोटोज और वीडियो खूब वायरल भी होती हैं।

 

 

वही हाल ही में अक्षरा सिंह ने कुछ समय पहले बाथ टब में लेटकर कुछ फोटोज शूट कराईं तथा अब वो तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं तथा अक्षरा के प्रशंसक इन फोटोज को देखकर उनकी खूबसूरती के दीवाने हुए जा रहे हैं। इन फोटोज में अक्षरा सिंह वेस्टर्न ड्रेस में बेहतरीन दिखाई दे रही हैं तथा उनका जलवा देखकर उनके प्रशंसक हैरान हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *