सक्ती- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष के पद पर अनूप अग्रवाल तथा भोथिया मंडल अध्यक्ष के पद पर घसियाराम यादव की नियुक्ति की गई है, तथा उपरोक्त दोनों मंडलों में मंडल अध्यक्ष का पद पूर्व में खाली होने के कारण नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, उक्तआशय की जानकारी भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है, तथा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा है कि पूर्व में भोथिया एवं शक्ति नगर मंडल के अध्यक्षों को पद मुक्त करने के कारण नए मंडल अध्यक्ष हेतु दावेदारों की लंबी सूची का पैनल बनाकर प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष प्रेषित किया गया था तथा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिसकी सूचना उन्हें अधिकृत रूप से प्राप्त हुई है