बचेली मंडल भाजपा कार्यकर्ताओ ने आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

बचेली। भारतीय जनता पार्टी मंडल बचेली के कार्यकर्ताओ ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा वरिष्ठ महेंद्र अधिकारी ने कहा कि वाजपेयी सहज सरल मृदुल स्वभाव एवं बेदाग छवि के व्यक्ति थे। उनके ओजपूर्ण कविता कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

 

आदरणीय वाजपेयी ने भाजपा की नींव रख आजीवन उसके विस्तार में एक अहम भूमिका निभाई और करोड़ों कार्यकर्ताओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया, उनके नेतृत्व ने ही पोखरण परीक्षण और करगिल विजय से विश्वपटल पर एक मजबूत भारत की नींव रखी। इस दौरान कार्यक्रम में बचेली वारिष्ठ महेंद्र अधिकारी मंडल अध्यक्ष सुमित सरकार स्थानीय जिला मंडल, प्रदेश पदाधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *