शादी के बंधन में बंधे अर्जुन, तस्वीरें देखकर चौंक गए फैंस

मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर अर्जुन कानूनगो (Arjun Kanungo) ने शादी कर ली है। जी दरअसल अर्जुन ने लॉग टाइम गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस (Carla Dennis) से मुंबई के ताज होटल में सीक्रेट वेडिंग की और इस शादी के फोटोज अब वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि इस शादी में दूल्हा बने अर्जुन व्हाइट कलर की शेरवानी में दिखे वहीं उनकी दुल्हन बनीं कार्ला डेनिस सब्यसाची के लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं। अब इस समय इन दोनों ने इस वेडिंग के इनसाइड फोटोज वायरल हो रहे हैं जो कपल ने शेयर किये हैं। इसमें ये दोनों एक साथ काफी खुश और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस ने अपनी शादी में परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के सामने शादी के बंधन में बंधे। आप देख सकते हैं शादी के बाद दोनों एक दूसरे को लिपलॉक करते हुए भी नजर आए। वैसे शादी की इन फोटोज में अर्जुन और कार्ला काफी कोजी होते हुए दिखे। आप देख सकते हैं एक तस्वीर में कार्ला अपना मंगलसूत्र भी कैमरे के सामने फ्लॉन्ट करती हुई दिखीं। वैसे सुर्ख लाल कलर का लहंगा कार्ला के ऊपर काफी अच्छा लग रहा है। दूसरी तरफ अर्जुन व्वाइट कलर की शेरवानी में कार्ला संग काफी रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि इन दोनों की मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड के सितारे शामिल हुए थे। इस लिस्ट में बॉबी देओल सहित कई लोग पहुंचे और दोनों के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन को काफी एन्जॉय किया था।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *