13 साल की नाबालिग लड़की के साथ बहला फुसला रेप

जुलाई में कोटा ग्रामीण के दीगोद इलाके में घर से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने पकड़ लिया। नाबालिग को गांव के एक निवासी ने बहला फुसला कर ले गया। इसके बाद उसने उज्जैन में एक कमरा किराए पर लिया और उसे पत्नी की तरह रखने लगा। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे बालिका गृह भेज दिया गया है। सीडब्ल्यूसी सदस्य विमल चंद जैन ने कहा कि जुलाई में दीगोद से एक नाबालिग लापता हो गयी थी। जिसकी परिजनों ने रिपोर्ट भी दर्ज करायी है। पुलिस लगातार बच्ची की तलाश कर रही थी और सुराग मिलने के बाद लड़की को दस्तयाब कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इलाके में रहने वाले 20 वर्षीय युवक ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।

उसने उज्जैन में एक मकान में एक कमरा किराए पर लिया था। वह लड़की को अपनी पत्नी कहता था। कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया। लड़की को अब अस्थायी आश्रय दिया गया है। साथ ही जिस मकान में युवक किराए पर रहता है, उसके मकान मालिक के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस पोक्सो का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *