राज्य स्तरीय सेज ओलंपियाड में शैक्षणिक जिले शक्ति के बच्चों ने हासिल की सफलता-
जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति मीता मुखर्जी ने दी सभी बच्चों को शुभकामनाएं-
सक्ती-विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश में संपन्न राज्य स्तरीय सेज ओलंपियाड में शक्ति शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक अंग्रेजी विद्यालय की कक्षा सातवीं की छात्रा कुमारी चित्रलेखा पटेल ने मिडिल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वही शक्ति जिले के ही मालखरौदा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 11वीं में पदस्थ छात्र टकेश्वर प्रसाद चंद्रा ने हायर सेकेंडरी वर्ग में द्वितीय स्थान एवं कक्षा ग्यारहवीं के ही छात्र दीपक कुमार सारथी ने हायर सेकेंडरी वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया है राज्य स्त्री ओलंपियाड में शक्ति सहित जिले के इन बच्चों की सफलता पर शैक्षणिक जिले शक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी नीता मुखर्जी सहित शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं करते हुए उन्हें बधाइयां दी हैं तथा राज्य स्तर पर ओलंपियाड में ऐसी सफलता से स्कूल के बच्चे भी उत्साहित हैं तथा सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों ने भी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं परिवारजनों को देते हुए आगे और अधिक परिश्रम से शक्ति जिले का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने की बात कही है, उल्लेखित हो की छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विगत दिनों प्रदेश में जितने भी अंग्रेजी माध्यम के स्वामी आत्मानंद विद्यालय खोले गए हैं उन सभी के बच्चों के बीच ऑनलाइन सेज ओलंपियाड परीक्षा हिंदी, गणित एवं विज्ञान विषयों पर आयोजित की गई थी, तथा यह परीक्षा प्राइमरी,मिडिल एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर आयोजित थी जिसमें ऑनलाइन प्रश्न पत्रों के आधार पर बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर यह सफलता हासिल की है,तथा शैक्षणिक जिले शक्ति के शक्ति विकासखंड के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय शक्ति की छात्रा चित्रलेखा पटेल के मिडिल वर्ग में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय की प्राचार्य रत्ना बॉस सहित विद्यालय प्रबंधन ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं