सक्ती-एक व्यक्ति के जन्म से लेकर अंतिम समय तक प्रत्येक स्थान पर शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान होता है,05 सितंबर को अन्तर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल द्वारा किया गया। अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय संयोजक अजयकांत गर्ग ने अपना वक्तव्य दिया और शिक्षकों की महत्ता के बारे मे अपने विचार प्रस्तुत किए,शिक्षक दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीएलए यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. फाल्गुनी रहे।
दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की राष्ट्रीय संयोजक डा सपना बंसल ने कार्यक्रम का संचालन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर वंदना से किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ साथ कुछ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी शामिल की गई। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के सचिव प्रदीप सराफ, अंतर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गणेश भारतीय , अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीना गोयल, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मनीषा मित्तल ,सदस्यता वृद्धि अभियान की राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती आरती रामगढ़िया और मैसूर जिला इकाई की अध्यक्षा अंशु अग्रवाल उपस्थित रहीं,चेन्नई अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
