सक्ती– ग्लोबल फाउंडर द्वारा 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित ग्लोबल गुरु शिक्षाविद सम्मान 2021 से छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोरमी शहर की अरुणा अग्रवाल को सम्मानित किया गया है, तथा ग्लोबल फाउंडर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय की ओर से अरुणा अग्रवाल को इस सम्मान से नवाजते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया है, साथ ही अरुणा अग्रवाल को शिक्षा के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देकर भारत अपितु अखिल विश्व में वसुदेव कुटुंबकम की भावना को विकसित करते हुए डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों को आत्मसात करने की बात कहते हुए बदलाव मंच के शैक्षणिक क्रांति में भी अतुलनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है, अरुणा अग्रवाल को मिले इस सम्मान पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है, तो वही कोरबा शहर की अनीता पालीवाल एवं शिव पालीवाल ने भी अरुणा अग्रवाल को मिले इस सम्मान को छत्तीसगढ़ प्रदेश के अग्रवाल समाज के लिए भी गौरव का विषय बताया है