आंगनबाड़ी केंद्र गर्भवती माताओं और नवजात शिशुओं के लिए वरदान साबित होता हुआ

लौह नगरी बचेली में क्लस्टर केंद्र क्रमांक -03 आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक-05 केंद्र क्रमांक 2 में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत किशोरी बालिका, गर्भवती माता, तथा पोषक माता को खून की कमी से होने वाली बीमारी के बारे में बताया गया तथा किस प्रकार वे सब अपने आप को एनीमिक यानि खून की कमी को होने से बचा सकते हैं इसकी जानकारी दी गई , आर्थिक स्थिति के कारण अगर कोई व्यक्ति एनीमिया से बचाव के लिए महंगे वस्तु का उपयोग करने में असमर्थ है तो किस प्रकार स्थानीय साग- सब्जी फल इत्यादि जो आसानी से बाजार में उपलब्ध है उसके उपयोग से एनीमिया से बचा जा सकता है इस बारे में जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध रेडी टू इट के विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए गए तथा हितग्राहियों को उसके लाभ के बारे में बताया गया किस प्रकार रेडी टू ईट के उपयोग से कुपोषण एनीमिया जैसे गंभीर समस्या से बचा जा सकता है, इसकी जानकारी दी गई। और नवजात शिशुओं का अन्न प्रासन किया गया इसमे नवजात शिशु को खीर खिला कर अन्न प्रासन किया जाता है वार्ड 13 के पार्षद फ़िरोज़ नवाब ने केंद्र पे जाकर ये शिशुओं के अन्न प्रासन किया

 
और आंगनबाड़ी केंद्र हर वर्ग के लिए एक लाभाविन्त केंद्र है हर वर्ग से आशय है कि इस केंद्र में पूरे बचेली यानी एनएमडीसी क्षेत्र और पालिका क्षेत्र के सभी नवजात शिशुओं का वेक्सिनेशन भी किया जाता है इसी आंगनबाड़ी के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र में वजन त्योहार मनाया जाता और इसके माध्यम से कुपोषित शिशुओं को चिन्हित कर उसे सुपोषित किया जाता है यानि गर्भवती महिलाओ से लेकर नवजात शिशुओं तक के लिए ये आंगनबाड़ी एक वरदान साबित हो रहा है बच्चों की स्वास्थ्य संख्या में वृद्धि में इनका ही हाथ होता है इस तरह बचेली के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को सर्व सुविधयुक्त बनाने के लिए प्रशासन को पहल करना चाहिये
आज के इस कार्यक्रम में सावित्री , टी निर्मला, बबिता अग्रवाल,और पार्षद फ़िरोज़ नवाब के साथ वार्ड के समस्त गर्भवती महिलाये और नवजात शिशुओं के साथ परिजन की उपस्थिति रही

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *