सक्ती-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शक्ति द्वारा 2 अप्रैल को वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सुबह 7:00 बजे सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति के बगल में किया गया है, उक्ताशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने बताया कि सुबह 6:30 बजे नगर कार्यकारिणी जो कि पूर्ण रूप से गणवेश में उपस्थित होंगे, संपद प्रातः 7:00 बजे, आद्य सरसंघचालक प्रणाम-सुबह 7:00 बजे एवं कार्यक्रम के पश्चात ध्वज वाहिनी का नगर भ्रमण होगा एवं इस अवसर पर प्रभात शाखा जो कि सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति के बगल में है यहां समस्त कार्यक्रम होंगे,तथा इस कार्यक्रम में अपेक्षित नगर कार्यकारिणी,शाखा, टोली नगर के सभी स्वयंसेवक बंधुओं, नगर में निवासरत जिला, विभाग एवं प्रांत के पदाधिकारी गण समय से 5 मिनट पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम में अन्य स्वयंसेवक बंधुओं तथा हिंदू भाई अधिक से अधिक सपरिवार कार्यक्रम में शामिल हो