किरंदुल-एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार कमान अधिकारी कर्नल संजय चावला विशिष्ट सेवा मंडल के मार्गदर्शन पर छत्तीसगढ़ गर्ल्स बटालियन एनसीसी परचनपाल के एनसीसी कैडेटो द्वारा फ़ीट इंडिया मूवमेंट जागरुकता के लिए दौड़ आयोजित की गई। जिसके तर्ज पर आज किरंदुल के शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य उमा ठाकुर,वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र चौहान एवं एनसीसी अधिकारी सुनीता मरकाम की उपस्थिति में दौड़ का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय से रेल्वे कॉलोनी नगरपालिका रोड होते हुए विद्यालय में ही दौड़ का समापन किया गया।इस दौरान एनसीसी अधिकारी द्वारा बच्चों एवं शिक्षकों से अपने आप को स्वस्थ कैसे रखें इस विषय मे चर्चा की गई।