बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका अपने लुक्स और फिटनेस से अपनी उम्र को भी मात देती हैं। अभिनेत्री को देखकर उनके फैंस भी फिटनेस के लिए मोटिवेट होते हैं। मलाइका के स्टनिंग लुक के दीवाने उनके फैंस उनकी नई- नई तस्वीरें देखने के लिए उतावले रहते हैं।
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खुद भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में सामने आई तस्वीरें मलाइका ने शेयर नहीं कीं बल्कि ये तस्वीरें फिल्म फेयर के ट्विटर पेज से शेयर की गई हैं।
मलाइका अरोड़ा इन तस्वीरों में मल्टीकलर मैटलिक गाउन पहनी हुई हैं। तस्वीरों में उनका लुक बेहद शानदार लग रहा है। अभिनेत्री को देख कोई भी अपनी नजर उनके ऊपर से नहीं हटा पाएगा।
तस्वीरों में मलाइका का लुक भी मिनिमल रखा गया है। उनके बालों को कर्ली किया गया है। मलाइका की एक- एक अदा इन तस्वीरों में कयामत ढा रही है। जिन्हें देख उनके फैंस भी उनके दीवाने हो रहे हैं।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रीक हैं वो अपनी फिटनेस के लिए योगा का सहारा लेती हैं। मलाइका इसके लिए अक्सर चर्चा में भी बनी रहती हैं। हालांकि इसके अलावा मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा का हिस्सा बनी रहती हैं।